Trending

आईपीएल : पूरा सत्र खेलने पर भारतीय क्रिकेटर्स को दिए जाएंगे 1.05 करोड़ रुपये

बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले भारतीय प्लेयर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को बताया है कि सभी फ्रेंचाइजी मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा है कि अगले सीजन से भारतीय खिलाड़ियों को हर मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट के अलावा अलग से मैच फीस के रूप में 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। कोई भारतीय खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के लिए पूरा सत्र खेलता है, उसे अनुंबध के अलावा 1.05 करोड़ रुपये फ्रेंचाइजी अलग से देगी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस देने के लिए रोमांचित हैं!

एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। हर फ्रेंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है। बीसीसीआई जल्द ही आगामी आईपीएल 2025 नीलामी और रिटेंशन पॉलिसी के लिए नियम का ऐलान करेगा।