Trending

टी-20 सीरीज के लिए मयंक यादव को भी टीम में मिली जगह

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी।

@BCCI

इस टीम में 2 नए खिलाडिय़ों को जगह मिली है, टीम में एक गेंदबाज की 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। इशान किशन को एक बार फिर निराश होना पड़ेंगा क्योंकि उनको टीम में जगह नहीं दी गई है।

आईपीएल में अपनी तूफानी गेंदों से तहलका मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी पहली बार भारत को खेलते हुए नजर आयेंगे।

टी-20 सीरीज (भारतीय स्क्वॉड)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव