Trending
आईपीएल 2025 में भी रहेगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम
आईपीएल की संचालन परिषद की बैठक में 2025 सीजन के लिए बहुचर्चित ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को जारी रखने का फैसला किया।
आईपीएल 2023 के दौरान ये नियम पेश हुआ था और तब से इस नियम पर सबकी राय काफी बंटी हुई है क्योंकि इससे ऑलराउंडरों का महत्व कम हो गया था।

जुलाई में टीम मालिकों के साथ बीसीसीआई की बैठक में दिल्ली कैपिटल्स जैसी कुछ फ्रेंचाइजी पूरी तरह से ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को बरकरार रखने के पक्ष में थीं।
बैठक के बाद एक सूत्र ने एक समाचार एजेंसी को बताया,‘‘हमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की जरूरत नहीं लगी क्योंकि यह खेल में एक नया आयाम जोड़ता है और टीम को सोचने के लिए कुछ देता है। यह प्रशंसकों के लिए भी काफी रोमांचक है।