Trending

मेस्सी का गोल, इंटर मियामी शीर्ष वरीयता के करीब

लियोनेल मेस्सी ने अपनी ख्याति के अनुरूप बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल दागा जिससे इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर कप प्लेऑफ के लिए शीर्ष वरीयता हासिल करने के करीब आ गया।

साभार : गूगल

मेस्सी ने 67वें मिनट में गोल किया जिसकी बदौलत इंटर मियामी ने शनिवार रात चार्लोट एफसी के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलकर मेजर लीग सॉकर में अपने अजेय अभियान को आठ मैच तक पहुंचा दिया।

मेस्सी का इस सत्र में 16 लीग मैचों में यह 15वां गोल था। मेस्सी एमएलएस इतिहास में एक सत्र में कम से कम 15 गोल करने और 15 गोल में मदद करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बीच वह विभिन्न कारणों से लीग के 15 मैचों में नहीं खेल पाए थे।

इस मैच में ड्रॉ से इंटर मियामी प्लेऑफ के लिए शीर्ष वरीयता हासिल करने के करीब आ गया है। उसके अभी 65 अंक हैं, उसके करीबी कोलंबस के 57 अंक हैं।