गॉल टेस्ट : न्यूजीलैंड की पारी व 154 रन से हार, श्रीलंका ने जीती सीरीज
गॉल क्रिकेट स्टेडियम में फॉलऑन खेलने पर मजबूर न्यूजीलैंड टीम अपनी दूसरी पारी में ग्लेन फिलिप्स की संघर्षपूर्ण पारी (78) के बावजूद 360 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने 2009 के बाद टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया है।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी दिनेश चांदीमल (116), कामिंदु मेंडिस (182) और कुसल मेंडिस (106) के शतकों से 602/5 के स्कोर पर घोषित की। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए मेहमान टीम सिर्फ 88 रन पर सिमट गई। श्रीलंका से प्रभात जयसूर्या ने उम्दा गेंदबाजी (6/42) करते हुए विपक्षी टीम को समेट दिया।
फॉलऑन खेलते हुए न्यूजीलैंड की दूसरी पारी मैच के चौथे दिन के दौरान सिमट गई। श्रीलंका ने जब सिर्फ 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब चांदीमल क्रीज पर आए थे।
उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ डटकर बल्लेबाजी की। उन्हें दूसरे छोर से करुणारत्ने (46) का अच्छा साथ मिला और इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। चांदीमल ने पहले दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक (116) में बदला। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 16वां और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक है।
युवा बल्लेबाज कामिंदु ने 250 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 182 रन की पारी खेली। यह उनके युवा टेस्ट करियर का कुल 5वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा शतक है। कामिंदु ने सिर्फ 13 टेस्ट पारियों में 1,000 रन पूरे कर लिए। वह दूसरे सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
कामिंदु ने ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की है। उन्होंने भी 13 टेस्ट पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे। कामिंदु ने लगातार 8 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर बनाए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है।
उन्होंने पाकिस्तान के सौद शकील का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद से लगातार 7 टेस्ट में 50 से अधिक रन की पारियां खेली थी। इस सूची में न्यूजीलैंड के बर्ट सुटक्लिफ, भारत के सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के सईद अहमद और वेस्टइंडीज के बेसिल बचर अन्य हैं। इन्होने लगातार 6 टेस्ट में 50+ रन के स्कोर किए थे।
कुसल ने अपने टेस्ट करियर का 10वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस खिलाड़ी ने कामिंदु के साथ मिलकर टीम का स्कोर 600 के पार पहुंचाया।
दोनों के बीच 271 गेंदों में 200* रन की साझेदारी हुई। कुसल 149 गेंदों पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 71.14 की रही। प्रभात ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 6 मेडन ओवर के साथ 42 रन खर्च करते हुए 6 विकेट झटके।
उन्होंने डेवोन कॉनवे (9), केन विलियमसन (7), डेरिल मिचेल (13), टॉम ब्लंडेल (1), ग्लेन फिलिप्स (0) और टिम साउथी (2) को अपना शिकार बनाया। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां 5 विकेट हॉल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभात ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 24.73 की औसत से 19 विकेट झटके हैं।
दूसरी पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 99 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। उन्हें निशान पेइरिस ने अपना शिकार बनाया। वह मैच की पहली पारी के दौरान अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।
उन्होंने 9 टेस्ट की 16 पारियों में 35.50 की औसत के साथ 497 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 87 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं।
अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में निशान पेइरिस ने टॉम लैथम (0), केन विलियमसन (46), रचिन रविंद्र (12), टॉम ब्लंडेल (60), फिलिप्स (78) और मिचेल सेंटनर (67) को अपना शिकार बनाया।
बाएं हाथ के स्पिनर ने पेइरिस 33.4 ओवर में 170 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की थी। पहली पारी में इस खिलाड़ी ने 17.5 ओवर गेंदबाजी की थी और 3 मेडन ओवर के साथ 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए थे।