Trending

कैरेबियन प्रीमियर लीग में निकोलस पूरन ने खेली शतकीय पारी    

वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन कैरेबियन प्रीमियर लीग में छाए हुए हैं। वे 300 से ज्यादा रन 9 मैचों में बना चुके हैं। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में निकोलस पूरन के बल्ले से शतक निकला।

@CPL T20 via Getty Images

निकोलस पूरन की इस पारी में करीब डेढ़ दर्जन चौके-छक्के थे। गयाना के गेंदबाजों की उन्होंने धज्जियां उड़ाने का काम किया। आखिरी लीग मैच में उनकी टीम ट्रिनबागा नाइट राइडर्स को बड़ी जीत मिली।

निकोलस पूरन ने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 59 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों से 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.19 का था। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जेसन रॉय 26 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

गयाना से 3 विकेट शमर जोसेफ को मिले। हालांकि, उन्होंने भी 50 रन खर्च किए। जब गयाना की टीम इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। 18.5 ओवर में गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 137 रनों पर ढेर हो गई और मैच 74 रनों से हार गई। गयाना के लिए चार बल्लेबाजों ने 20 या इससे ज्यादा रन बनाए, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाया।

रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंदों में 36, साई होप ने 19 में 28, गुडाकेश मोती ने 26 और कप्तान इमरान ताहिर ने 20 रन बनाए।ट्रिनबागो की टीम के लिए 3-3 विकेट नाथन एडवर्ड्स, टेरेंस हिंड्स और वकार सलामखिल को मिले।

हार के बावजूद गयाना की टीम क्वॉलिफायर 1 में पहुंचने में सफल हुई है, जहां से फाइनल में पहुंचने के टीम के पास दो मौके होंगे। क्वॉलिफायर 1 जीतने पर टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिल सकती है, हारने पर क्वॉलिफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा।