हवा में उछाल, एक हाथ से रोहित शर्मा ने लपका लिटन दास का कैच, देखें वीडियो
भारत बनाम बांग्लादेश दो मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट के चौथे दिन रोहित ने जिस तरह हवा में उछलकर एक हाथ से लिटन दास का कैच लपका है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

ऐसा लग रहा था कि खुद रोहित को विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने यह कैच लपक लिया है। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल हो गया।
बांग्लादेश ने मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे, दो दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने इससे आगे खेलना शुरू किया और 170 रनों तक छह विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश को पांचवां झटका लिटन दास के रूप में लगा, जो 30 गेंद पर 13 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने।
रोहित शर्मा मिड ऑफ पर खड़े थे, 50वें ओवर की चौथी गेंद थी और लिटन ने इसे हवा में खेल दिया। लिटन का यह शॉट तेज तर्रार था, रोहित हवा में उछले और एक हाथ से गेंद को लपक लिया।
रोहित की हवा में उछलने की टाइमिंग इतनी बढ़िया थी, कि गेंद उनके हाथ में चिपक सी गई। वीडियो पर फैन्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। किसी ने इसे कैच ऑफ द डे करार दिया, किसे ने कहा कि यह रोहित की फिटनेस की आलोचना करने वालों के मुंह पर तमाचा है। भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच 280 रनों से जीता था।
अगर यह टेस्ट ड्रॉ होता है, इससे भारत को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उसके फाइनल में पहुंचने का रास्ता इससे थोड़ा मुश्किल हो सकता है।