Trending

मोमिनुल हक ने जड़ा शतक, पंत ने उड़ाया था मजाक  

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में हो रहा है। पहले तीन दिन बारिश होने के चलते खेल नहीं हो सका। चौथे दिन आसामान साफ है और मैच समय में शुरू हो गया है।

साभार : गूगल

मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही और उसके छह विकेट 170 रन पर गिर गए, इसके बावजूद बांग्लादेश के उभरते हुए खिलाड़ी मोमिनुल हक ने शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपने टेस्ट करियर 12वां शतक जड़ा है। मैच के दौरान पंत ने उनका मजाक बनाया था, 5 फीट 2 इंच के मोमिनुल हक ने शतक जडक़र पंत को गलत साबित कर दिया है।

दरअसल कानपुर टेस्ट के पहले दिन अश्विन की गेंद पर स्वीप करते हुए गेंद मोमिनुल के हेलमेट पर लगी थी। पंत ने विकेट के पीछे से कहा कि हेलमेट पर गेंद मारकर भी पगबाधा लिया जा सकता है। पंत ने ये बात उनका ध्यान भंग करने के लिए कही हो, इस बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया है।

मोमिनुल ने अपने अर्धशतक के लिए 110 गेंद ली और अगली 62 गेंदों में वो शतक तक पहुंच गए। अपनी पारी में मोमिनुल ने एक छक्का और 16 चौके लगाए. लंच तक मोमिनुल 102 रनों पर नाबाद रहे।