महिला टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत, देखें शेड्यूल
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गुरुवार से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के नौवें संस्करण में भारत का अभियान शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा।
यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इसके अलावा भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार छह अक्टूबर को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष 10 टीमें दो समूहों में तीन से 20 अक्टूबर तक खिताब के हासिल करने के लिए स्पर्धा करेंगी। सब टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने के बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम रिकॉर्ड छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड है।
भारतीय टीम (मैच का कार्यक्रम) –
चार अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड शाम 7:30 ग्रुप ए दुबई
छह अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 3:30 ग्रुप ए दुबई
नौ अक्टूबर भारत बनाम श्रीलंका शाम 7:30 ग्रुप ए दुबई
13 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 7:30 ग्रुप ए शारजाह
17 अक्टूबर क्वालीफाई करने पर शाम 7:30 पहला सेमीफाइनल दुबई
18 अक्टूबर क्वालीफाई करने पर शाम 7:30 दूसरा सेमीफाइनल शारजाह
20 अक्टूबर क्वालीफाई करने पर शाम 7:30 फाइनल दुबई