Trending

श्रीलंकाई क्रिकेटर प्रवीण जयविक्रमा पर एक साल का बैन

आईसीसी एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के लिए जयविक्रमा को एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। वो इस दौरान 6 महीने के लिए सस्पेंड भी रहेंगे।

साभार : गूगल

प्रवीण जयविक्रमा के खिलाफ आईसीसी की तरफ से करप्शन के चार्ज लगाए गए थे और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया गया है। इसी वजह से उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।

प्रवीण जयविक्रमा की अगर बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। जयविक्रमा ने अपने पहले ही मैच में 11 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

उन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया था। हालांकि अपने इस फॉर्म को वो आगे नहीं बरकरार रख पाए और जल्द ही उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

आईसीसी ने अपने मीडिया रिलीज स्टेटमेंट में कहा, जयविक्रमा ने आर्टिकल 2.4.7 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। इसके तहत एंटी करप्शन यूनिट द्वारा की जा रही किसी भी जांच में बाधा डालना, या देरी करना है, जिसमें जानकारी को छिपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना शामिल है।

प्रवीण जयविक्रमा की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक 5 टेस्ट, 5 वनडे और 5 ही टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं।

उन्होंने इस दौरान टेस्ट मैचों में 25 विकेट, वनडे में 5 और टी20 इंटरनेशनल में 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ मई 2022 में खेला था। टी20 में वो आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।