कड़ी टक्कर दे रहा हिजबुल्लाह, ग्राउंड ऑपरेशन में इजरायल के आठ सैनिक मारे गए, लेबनान में खूनी संघर्ष

मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग छिड़ गई है. इजरायली सेना लेबनान में दो किलोमीटर तक प्रवेश कर चुकी है. वहीं हिजबुल्लाह जमीनी कार्रवाई में कड़ी टक्कर दे रहा है. 

मिडिल ईस्ट में तूफान मचा हुआ है. इजरायल की सेना दक्षिणी लेबनान में प्रवेश कर चुकी है. इजरायल लेबनान में जमीनी और हवाई दोनों स्तरों पर बड़े हमले कर रहा है. इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर 100 से अधिक रॉकेट दागे. इस हमले में अब तक आठ इजरायल जवानों की मौत हो चुकी है. इजरायली सेना ने हेब्रॉन में कर्फ्यू लगाया है. कई फिलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

आपको बता दें कि हिजबुल्लाह के गढ़ में इजरायली सेना 2 किलोमीटर तक प्रवेश कर चुकी है. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का ग्राउंड ऑपरेशन लगातार जारी है. हिजबुल्लाह ने लेबनान में घुसे इजरायली सैनिकों लाशें बिछा दी हैं. इसकी पुष्टि खुद इजरायल ने की है. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल की जमीनी लड़ाई में उसके आठ सैनिक शहीद हो गए हैं. वहीं 35 से अधिक घायल हुए हैं.

हिजबुल्लाह का खत्मा करना आसान नहीं

ऐसे में देखा जाए तो लेबनान में घुसकर हिजबुल्लाह का खत्मा करना आसान नहीं है. इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. दरअसल लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके काफी मजबूत स्थिति में हैं. इसके साथ वे गोरिल्ला वॉर में माहिर हैं. ऐसे में लेबनान में इजरायल को चुनौती मिल रही है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने 200 मिसाइलें दागकर इजरायल पर दबाव बनाने की कोशिश की है. 

अब तक हिजबुल्लाह के हमलों में इजरायल के आठ से दस सैनिकों की मौत हो चुकी है. मगर अभी इस मामले में नुकसान की अधिक डिटेल सामने नहीं आई है. वहीं इजरायल ने भी हिजबुल्लाह के कुछ लड़ाकों को मारने का दावा किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि लेबनान में इजरायली सेना का दाखिल होना आसान नहीं है. यहां पर एक बार घुसने के बाद सुरक्षित बाहर निकलना कठिन है. लेबनान में हिजबुल्लाह भले ही हवाई हमलों में इजरायल का सामना न कर पाए, मगर जमीनी मुकाबला करने में वह पूरी तरह सक्षम है.