साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘रेजिडेंट’ में आएंगे नजर एक्टर अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। फिल्‍म फाइटर में नजर आए अभिनेता अक्षय ओबेरॉय जल्‍द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट रेजिडेंट में कुछ अलग अंदाज में दिखेंगे। फाइटर में अभिनेता के काम को खूब सराहा गया था।

फिल्म की शूटिंग नवंबर में एक अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर होने जा रही है। जो दर्शकों का बेहतर मनोरंजन करने का वादा करती है।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेता अक्षय ओबेरॉय बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर हमेशा से ही मेरी पसंद रही है। यह फिल्‍में रहस्य और गहराई का एक अनूठा संगम होती हैं। इस फिल्‍म के विषय ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। मैं आकाश गोइला के निर्देशन और फिल्मेरा टीम के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं और मैं इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि अभिनेता यश-स्टारर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स में भी नजर आएंगे। इसकी जानकारी दर्शकों को खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्‍होंने इस प्रोजेक्‍ट पर काम करने के लिए खुशी जताई थी।

अभिनेता ने हाल ही में वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग की है।

वह इसके अलावा तू चाहिए, दिल है ग्रे, टू जीरो वन फोर और इलीगल 3 में भी नजर आएंगे।

2002 में अक्षय ने कॉमेडी-ड्रामा अमेरिकन चाय में एक बच्चे के रूप में अभिनय से अपनी शुरुआत की थी।

इसी लाइफ में पहली बार बतौर मेन लीड पर्दे पर दिखे। इसके बाद उन्हें पिज्जा, पीकू, फितूर, गुड़गांव, कालाकांडी, आई लव यू और गैसलाइट जैसी फिल्मों में भी नजर आए।