Trending

टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस, स्पिनर तबरेज शम्सी ने छोड़ा सीएसए अनुबंध

स्पिनर तबरेज शम्सी ने गुरुवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के केंद्रीय अनुबंध पूल से हटने का फैसला किया ताकि वह दुनिया भर की टी20 लीग में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

@ProteasMenCSA

शम्सी अब भी दक्षिण अफ्रीका के लिए सफेद गेंद के प्रारूपों में बड़े द्विपक्षीय या आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

शम्सी ने सीएसए द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैंने अपने केंद्रीय अनुबंध से हटने का फैसला किया है ताकि घरेलू सत्र के दौरान और अधिक लचीलापन आ सके और मैं सभी उपलब्ध मौकों का फायदा उठा सकूं तथा अपने परिवार की सर्वश्रेष्ठ तरीके से देखभाल कर सकूं।

शम्सी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा होने की उम्मीद जताई।