Trending

शादी के बंधन में बंधे अफगान क्रिकेटर राशिद खान

जब अफगानिस्तान वर्ल्ड कप जीतेगा, तब मैं सगाई और शादी करूंगा …2020 में राशिद ने ये वादा अपने फैंस से किया था। 3 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने इस वादे को तोड़ काबुल में शादी रचाई।

@MohammadNabi007

बताया जा रहा है कि राशिद ने पख्तून रीति-रिवाजों से शादी की और इस दौरान उनके तीन और भाईयों की शादी हुई। राशिद ने अपनी शादी बेहद ही ग्रैंड अंदाज में की है।

अफगानिस्तान टीम अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हो, इस एशियाई टीम ने पिछले दो आईसीसी इवेंट में अपना लोहा जरूर मनवाया है। भारत में हुए वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर सबको हैरान कर दिया था।

इसी साल वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम जगह बनाने में कामयाब रही थी। यह पहला मौका था जब अफगानिस्तान ने किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हो।

बात राशिद खान की करें तो वह अपनी घूमती गेंदों पर पूरी दुनिया को नचा चुके हैं। वह अफगानिस्तान के अलावा दुनियाभर की टी20 लीग में भाग लेंते हैं। राशिद अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान हैं। वह अभी तक अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 376 विकेट झटके हैं। टी20 में वह 613 विकेट हासिल कर चुके हैं।