Trending

महिला टी-20 वर्ल्डकप : भारत की पहले मैच में न्यूजीलैंड से टक्कर आज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड महिला टीम भारत पर हावी रही है, वर्ल्ड कप में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। 4 मुकाबलों में दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं।

साभार : गूगल

इन 4 मैचों में शुरुआती 2 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली। जो 2009 और 2010 में खेले गए थे, इसमें 2009 का सेमीफाइनल भी है। वहीं, 2018 और 2020 में भारत को जीत मिली। भारतीय महिला टीम पहले खिताब के इंतजार में है। भारत ग्रुप-ए में है। भारत-न्यूजीलैंड के अलावा इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

न्यूजीलैंड महिला टीम और भारत के बीच 2009 से अब तक 13 मैच खेले गए हैं। इसमें न्यूजीलैंड को 9 और भारत को 4 मैचों में जीत मिली। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला फरवरी 2022 में खेला गया था। जब भारत न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। इस इकलौते मैच में न्यूजीलैंड को 18 रन से जीत मिली थी।

स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में है। उन्होंने इस साल 495 रन के साथ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं बॉलिंग में दीप्ति शर्मा टॉप पर हैं।

न्यूजीलैंड टीम की सूजी बेट्स ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (1066) बनाए हैं, विमेंस टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में सर्वाधिक रन (4434) बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। बेट्स इस साल (316 रन) न्यूजीलैंड की टॉप स्कोरर हैं। इस दौरान अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।

मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। शुरुआत में तेज गेंदबाज को मदद मिल सकती हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। इस विकेट पर चेज करने का ऑप्शन सही होगा।

इस स्टेडियम में अब तक 5 महिला टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 और चेज करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं। मैच वाले दिन दुबई में काफी गर्मी रहेगी। इस दिन यहां का तापमान 38 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 19 km/h रहेगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल और रेणुका सिंह।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी गेज, ली ताहुहु, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन और फ्रैन जोनास।