Trending
शंघाई मास्टर्स : बोपन्ना और डोडिग दूसरे दौर में
भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग ने शुक्रवार को यहां पाब्लो कैरेनो बुस्टा और पेड्रो मार्टिनेज पर जीत के साथ एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंचे।

बोपन्ना और डोडिग ने 63 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मैच में 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। इस तरह से इन दोनों ने जोड़ी बनाने के बाद अपने पहले मैच में ही जीत दर्ज की।
बोपन्ना और डोडिग ने पांच ऐस लगाए और आठ ब्रेक प्वाइंट में से तीन को भुनाया। उन्होंने अपने सर्विस गेम में चार बार ब्रेक प्वाइंट के मौके बचाए और मैच में केवल एक बार सर्विस गंवाई।
सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले दौर में बाहर होने से भारत की एकल में चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है। रामकुमार ने क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी, नागल को सीधे प्रवेश मिला था।