Trending

महिला टी-20 विश्वकप : वुलफार्ट व ब्रिट्स ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से दिलाई जीत

कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 59) और तेजमिन ब्रिट्स (नाबाद 57) रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को महिला टी-20 विश्वकप के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को रिकार्ड 10 विकेट से हराया।

@T20WorldCup

दक्षिण अफ्रीका की ओर से चार विकेट लेने वाली नोनकुलुलेको म्लाबा को प्लयेर ऑफ द मैच से नवाजा गया। आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी संयम के साथ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए मैदान के चारो तरफ शॉट खेलते हुए रन बटोरे।

दोनों ही बल्लेबाजों पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का असर नहीं दिखा। लॉरा बुलफार्ट ने 55 गेंदों में सात चौके लगाते हुये (नाबाद 59) रनों की पारी खेली। वहीं उसकी जोड़ीदार तेजमिन ब्रिट्स ने 52 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (नाबाद 57) रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गिरे 119 रन बनाकर यह मुकाबला रिकार्ड 10 विकेट से जीत लिया। टी-20 महिला विश्वकप में यह पांचवी बार जब कोई टीम 10 विकेट से जीती हो। दक्षिण अफ्रीका दो बार 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली टीम है।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसनेे 15 के स्कोर पर कप्तान हेली मैथ्यूज (10) का विकेट गवां दिया।

इसके बाद नोनकुलुलेको म्लाबा ने किआना जोसेफ (चार) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। डिएंड्रा डॉटिन (13) तीसरे विकेट के रूप में आउट हुई। शमैन कैंपबेल (17), शिनेल हेनरी (शून्य) और आलिया ऑलेन (7) रन बनाकर आउट हुई।

स्टेफानी टेलर ने वेस्टइंडीज के लिए 41 गेंदों मे सर्वाधिक (नाबाद 44) रन बनाये। जायडा जेम्स (15) रन बनाकर आउट हुई। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 118 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको म्लाबा ने चार विकेट झटके। मैरीजान कैप्प ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।