पाकिस्तान में डेंगू का कहर, एक महीने में 1400 लोग हुए संक्रमित, सरकार ने जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान में इन दिनों डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिसके चलते सरकार ने अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि एक महीने में इस्लामाबाद में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है.

 आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अब डेंगू से हालात खबर होने लगे हैं. राजधानी इस्लामाबाद में डेंगे के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक महीने से भी कम समय में 111 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 1400 से ऊपर निकल गई है.

तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले

पाकिस्तान में डेंगू के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी होने लगी है. जिसके चलते सरकार की चिंता भी बढ़ गई है. इसके बाद सभी सरकारी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और विनियम मंत्रालय ने एक तत्काल सलाह जारी की है, जिसमें देश में भारी बारिश के कारण डेंगू के बढ़ते खतरे की चेतावनी दी गई है.

स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करा रहे लोग

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू से पीड़ित कई लोगों को अच्छे अस्पतालों में भी भर्ती नहीं कराया गया है और वे स्थानीय चिकित्सकों से दवाई ले रहे हैं. जिससे चलते डेंगू पीड़ितों पर मौत का खतरा भी मंडराने लगा है. क्योंकि इनमें से ज्यादा मरीज अयोग्य डॉक्टरों के पास इलाज के लिए जा रहे हैं. इनमें ऐसे अयोग्य डॉक्टरों की सबसे ज्यादा संख्या इस्लामाबाद, पेशावर, एबटाबाद, मनसेहरा और नौशेरा में सबसे ज्यादा है.

अगस्त तक दुनियाभर में आए 12 लाख से ज्यादा मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इस साल अगस्त तक पूरी दुनिया में 12.3 लाख से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण विशेष रूप से सबसे असुरक्षित है, जिसमें 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान और 60 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता का स्तर शामिल है. पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, देश में अगस्त में पाकिस्तान के लिए औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई और इस साल पाकिस्तान में दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला महीना अगस्त रहा.

पाकिस्तान में स्थानीय है डेंगू बुखार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, डेंगू बुखार पाकिस्तान में स्थानिक है, जो मौसमी के बदलाव के चलते साल भर फैलता है. इस मामलों तब ज्यादा बढ़ोतरी होती है, जब पाकिस्तान के किसी हिस्से में बाढ़ आ जाती है. बाढ़ का पानी भरने से इसमें डेंगू के एडीज मच्छर पनपने लगते हैं जिनके काटने से लोग डेंगू से पीड़ित हो जाते हैं.