Trending

भारत करेगा 2025 में एशिया कप की मेजबानी

एशिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया है, जिसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है।

साभार : गूगल

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करेगा। ये सभी टूर्नामेंट पुरुष कैटेगरी में होंगे।

एशियन क्रिकेट काउंसिल पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें महिला एशिया कप, पुरुष अंडर 19 एशिया कप, पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, महिला अंडर 19 एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप भी है।

इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे।

जब एशिया कप अगले साल भारत में होगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं खेलेंगे? इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। ऐसे में विराट और रोहित टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है।