‘अभी नवरात्रि है और मैं व्रत कर रहा हूं’, कठिन सवाल को जयशंकर ने चुटकियों में उड़ाया

एक सवाल, विदेश मंत्री जयशंकर को दो बड़े नामों में से किसी एक को डिनर के लिए चुनना था पर जयशंकर के जवाब ने सबको हैरान कर दिया. तानाशाह या अरबपति से जुड़े सवाल के जवाब से वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

विदेश मंत्री एस जयंशकर अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जानें जाते हैं. इसका उदाहरण उन्होंने हाल में भी दिया. दरअसल, वे हाल में एक साक्षात्कार में थे. यहां उनसे रैपिड फायर राउंड में एक मुश्किल सवाल पूछ लिया गया, जिसका उन्होंने जो जवाब दिया, वह कमाल था. 

एक मीडिया चैनल के साथ, इंटरव्यू के दौरान जयशंकर से कई सवाल किए गए. उनके साथ रैपिड राउंड भी शुरू हुआ. रैपिड राउंड में उनसे कई राजनीतिक प्रश्न पूछे गए. इस दौरान, एंकर ने पूछा कि अगर तानाशाह किम जोंग उन और अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ डिनर करने का मौका मिला तो आप किसे चुनेंगे. 

इसका उन्होंने जो जवाब दिया, उससे साफ होता है कि वे कितने सफल डिप्लोमैट हैं. जयशंकर ने मुस्कुराते हुए साफ किया कि मुझे लगता है कि अभी नवरात्रि चल रही है और मैं व्रत कर रहा हूं. जयशंकर का जवाब सुनकर एकंर और दर्शक दोनों हंसने लगे.

कौन है जॉर्ज सोरोस

बता दें, जॉर्ज सोरोस हंगेरियन-अमेरिकी अरबपति है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचक हैं. भाजपा जॉर्ज सोरोस पर आरोप लगाती है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों को फंड करता है. भाजपा का आरोप है कि सोरोस पश्चिमी हितों के लिए देश में सत्ता परिवर्तन करना चाहता है. किम जोंग उन को तो सभी जानते ही हैं, वह उत्तर कोरिया का तानाशाह है.

पाकिस्तान यात्रा को भी लेकर किया मजाक

जयशंकर पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाले हैं. वे शंघाई सहयोग संगठन की एक बैठक में शामिल होंगे. पाकिस्तान जाने से पहले उन्होंने मीडिया अपनी यात्रा से बात की. उन्होंने कहा- मैं पाकिस्तान बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए जा रहा हूं. मैं वहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करने नहीं जा रहा. उन्होंने मजाकिया में अंदाज में आगे कहा कि – मैं एससीओ के अच्छे सदस्य के रूप में इस्लामाबाद जा रहा हूं. मैं एक सभ्य व्यक्ति हूं और उसी अनुसार काम करुंगा. उनके इस मजाक से भी दर्शक हंसने लगे थे.