Trending
इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250आर में मोहसिन परंबन चैंपियन
मोहसिन परंबन ने होंडा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250आर का 2024 सत्र का खिताब जीता। मलप्पुरम के इस राइडर ने इस सत्र में 10 रेसों में से सात में जीत दर्ज की।

वह रविवार को आखिरी दौर में जीत दर्ज करने में विफल रहे। मोहसिन ने आठ लैप की इस रेस में जोरदार शुरुआत की, उनकी बाइक में समस्या आ गई, जिससे उनकी गति थोड़ी धीमी हो गई।
सेवियन साबू ने इसका फायदा उठाते हुए बढ़त बनायी और उसे अंत तक कायम रखा। उन्होंने 15 मिनट और 03.809 सेकेंड का समय लिया। वह अपने पदार्पण वर्ष में इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ युवा राइडर बन कर उभरे।
मोहसिन 15 मिनट और 10.876 सेकेंड के समय के साथ दूसरे, बीदानी राजेंदर 15 मिनट और 17.258 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।