कैरेबियन प्रीमियर लीग : सेंट लूसिया किंग्स ने पहली बार जीता खिताब
कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल रविवार (6 अक्टूबर) को गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच हुआ।मैच में सेंट लूसिया किंग्स को जीत मिली और टीम पहली बार सीपीएल की चैंपियन बनी। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना की टीम को 6 विकेट हराया।

इस बार 45 वर्षीय कप्तान इमरान ताहिर का जादू नहीं चला, जिन्होंने 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था और वे सबसे उम्रदराज कप्तान टी20 लीग जीतने वाले बने थे।
मैच की बात करें, सेंट लूसिया के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गयाना अमेजन वॉरियर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गयाना की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे। टीम के लगभग हर खिलाड़ी को शुरुआत मिली, कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
रहमनुल्लाह गुरबाज (0) को छोड़ दें तो जिसने भी एक भी गेंद का सामना किया, उसने कम से कम दहाई का आंकड़ा जरूर पार किया।
टॉप स्कोरर ड्वान प्रिटोरियस रहे, जिन्होंने 25 रन बनाए। 22 रन शाई होप के बल्ले से निकले। सेंट लूसिया की ओर से 3 विकेट नूर अहमद ने झटके, एक-एक सफलता टीम के बाकी पांच खिलाड़ियों को मिली।
सेंट लूसिया की टीम 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को सधी शुरुआत मिली। 51 रन पर बाद में चार विकेट गिर गए थे, आरोन जोंस और रोस्टन चेज ने 88 रनों की साझेदारी की और मैच को 19वें ओवर की पहली गेंद पर समाप्त कर दिया।
आरोन जोंस 48 रन बनाकर और रोस्टन चेज 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान डुप्लेसिस ने 21 रन की पारी खेली। गयान के लिए एक-एक विकेट चार गेंदबाजों को मिला। इमरान ताहिर फाइनल में विकेट के लिए तरसते दिखे। वे किफायती साबित हुए, टीम को जीत इस बार नहीं दिला पाए।