प्रोडूनोवा वॉल्ट की रानी दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास
स्टार भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने खेल जगत को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया से फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, उन्होंने हमेशा भारतीय जिमनास्टिक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया।

2016 रियो ओलंपिक में दीपा कर्माकर ने प्रोडुनोवा वॉल्ट करके सबको चौंका दिया था। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट थीं। हालांकि, वह पदक से 0.15 अंकों से चूक गई थीं।
दीपा ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में जिमनास्टिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा, उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में कई मेडल जीते। इसी साल उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर सबको प्रभावित किया था।
दीपा ने संन्यास के फैसले के पीछे कई कारण बताए हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस बारे में सोच रही थीं और अब यह सही समय है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बॉडी अब उन्हें और पुश करने की अनुमति नहीं देती।
दीपा ने कहा कि वह जिमनास्टिक से हमेशा जुड़ी रहेंगी। वह युवा जिमनास्ट्स को मेंटर करना चाहती हैं और इस खेल को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहती हैं।