Trending

पाल नौकायन : भारतीय जूनियर्स ने झटके एक स्वर्ण सहित सात पदक

पाल नौकायन के भारतीय जूनियर प्लेयर्स ने ओमान में अंतरराष्ट्रीय रेगाटा मुस्साना रेस वीक में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य समेत सात पदक जीते।

साभार : गूगल

लड़कियों के ‘ऑप्टिमिस्ट गर्ल्स अंडर-15’ वर्ग में भारत का दबदबा रहा, जिसमें श्रेया कृष्णा लक्ष्मीनारायणन और कोमारवेल्ली लाहारी ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए। श्रेया ने 28 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, कोमारवेल्ली ने कुल 50 अंकों के साथ रजत पदक जीता। सिंगापुर की टोंग जुआन या ने कांस्य पदक हासिल किया।

लड़कों के आईएलसीए-4 अंडर-16 वर्ग में भारत के शशांक बाथम और अक्षत कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कियों के आईएलसीए-4 अंडर-16 वर्ग में भारत की सौम्या सिंह पटेल और शगुन झा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत की मान्या रेड्डी लड़कियों के आईएलसीए-6 अंडर-19 श्रेणी में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं और यूएई की कैमेलिया अल कुबैसी के बाद दूसरे स्थान पर रही।