Trending

रणजी ट्रॉफी : लखनऊ के चार खिलाड़ी यूपी टीम में, आर्यन जुयाल को कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रणजी टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान आर्यन जुयाल को मिली है, टीम में नीतीश राणा अक्शदीप नाथ समेत कई अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है।

Photo Credit : Social Media

यूपी लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के कृतज्ञ कुमार सिंह और विप्रराज निगम को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इसके चलते अक्शदीप नाथ सहित यूपी के तीन खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए है। वहीं रिजर्व में लखनऊ के कार्तिकेय जायसवाल भी शामिल किए गए है।

टीम की कमान अनुभवी आर्यन जुयाल की दी गई है, टीम में अंकित राजपूत और यश दयाल को शामिल किया गया है। टीम में कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार का नाम नहीं है। बता दें कि 2005-06 में यूपी पहली बार रणजी चैंपियन बनी थी। वहीं, इस टूर्नामेंट में 5 बार रनर-अप भी रह चुकी है। इसके अलावा समीर रिजवी को मौका नही दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल लंबे वक्त से सीनियर टीम का हिस्सा है। वो 2011 से उत्तर प्रदेश क्रिकेट का हिस्सा है। आर्यन ने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-14. अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 समेत सीनियर टीम के लिए प्रतिनिधित्व किया है।

आर्यन जुयाल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर भारतीय अंडर-19 टीम और अंडर-23 टीम में भी जगह बनाई थी। वो भारतीय अंडर-19 वनडे टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने 2023-24 में भी उन्हें सीनियर टीम का कार्यवाहन कप्तान नियुक्त किया था।

उत्तर प्रदेश टीम अपना रणजी ट्राफी का अभियान 11 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बंगाल के खिलाफ करेगी। कोच सुनील जोशी के माग्रदर्शन में यूपी टीम के संभावित खिलाड़ियों के अभ्यास के बाद मंगलवार को अंतिम टीम की घोषणा की गयी।

यूपी टीम

  1. आर्यन जुयाल (कप्तान)- मुरादाबाद
  2. स्वास्तिक चिकारा -गाजियाबाद
  3. प्रियम गर्ग -मेरठ
  4. अक्शदीप नाथ – लखनऊ
  5. नितीश राणा – दिल्ली
  6. सौरभ कुमार – मेरठ
  7. अंकित राजपूत – कानपुर
  8. आकिब खान – सहारनपुर
  9. विप्रराज निगम – लखनऊ
  10. यश दयाल – प्रयागराज
  11. शिवम शर्मा – मुरादाबाद
  12. सिद्धार्थ यादव – गाजियाबाद
  13. माधव कौशिक – गाजियाबाद
  14. विजय कुमार – मेरठ
  15. आदित्य शर्मा (विकेटकीपर) – मेरठ
  16. कृतज्ञ कुमार सिंह – लखनऊ
    रिज़र्व खिलाडी
  17. अटल बिहारी राय – प्रयागराज
  18. प्रिंस यादव – गाजियाबाद
  19. अभिषेक गोस्वामी – गाजियाबाद
  20. विनीत पंवार – मेरठ
  21. वैभव चौधरी – गाजियाबाद
  22. कार्तिकेय जयसवाल – लखनऊ