महिला टी-20 विश्व कप : मेगान की उम्दा गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ शीर्ष पर
अपने बल्लेबाजों के धीमी विकेट पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मेगान शट की उम्दा गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को 60 रन से हराया।
सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 32 गेंद में 40 रन बनाये जिसकी मदद से आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 148 रन बनाये। एलिसे पेरी ने 24 गेंद में 30 और एलिसा हीली ने 20 गेंद में 26 रन बनाये।

जवाब में न्यूजीलैंड 19 . 2 ओवर में 88 रन पर आउट हो गई। मेगान शट ने 3.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट झटके। अनाबेल सदरलैंड ने 21 रन देकर तीन और सोफी मोलिनू ने 15 रन देकर दो विकेट झटके। इस जीत के बाद आस्ट्रेलिया ग्रुप ए में दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया को मूनी और हीली ने शानदार शुरूआत दी। दोनों ने 5 . 2 ओवर में 41 रन बनाये। हीली को बायें हाथ की स्पिनर फ्रान जोनास ने पगबाधा आउट किया, रिव्यू लेने के बाद अंपायर का फैसला बदल दिया गया क्योंकि गेंद पैड पर लगी थी। हीली ने अगले ओवर में एडेन कार्सन को दो चौके लगाये।
न्यूजीलैंड के लिये अमेलिया केर ने 26 रन देकर चार विकेट लेने के अलावा फोबे लिचफील्ड का बेहतरीन रिटर्न कैच भी पकड़ा।