Trending

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त के लिए उतरेगा भारत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। ग्वालियर में पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना लेगी।

साभार : गूगल

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनेशनल में 15 मैच खेले गए। 14 में भारत और एक में बांग्लादेश को जीत मिली। भारत के लिए इस साल पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वे इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 12 मैच में 320 रन हैं। सूर्या ने पहले मुकाबले में 29 रन की पारी खेली थी। उन्हें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या का साथ मिला था।

गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ही टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। अर्शदीप इस साल 13 मैचों में 27 विकेट अपने नाम चुके हैं।

बांग्लादेश के लिए 2024 में तौहिद हृदॉय ने सबसे ज्यादा 428 रन बनाए हैं। पहले मैच में वे 18 गेंद पर 12 ही रन बना सके थे। टीम के लिए इस साल लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए हैं।वे पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे। मेहदी हसन मिराज दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

दिल्ली में 7 टी-20 खेले गए हैं, यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते। बांग्लादेश ने यहां बाद में बैटिंग करते हुए ही भारत को टी-20 हराया था। पिछले 5 में से 4 मुकाबलों में चेज करने वाली टीम को ही सफलता मिली, टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना ही पसंद करेगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हसन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, तौहिद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम