Trending

महिला टी-20 विश्व कप : सेमीफाइनल की रेस के लिए भारत की जीत जरुरी

टीम इंडिया महिला टीम के लिए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए मुश्किल स्थिति बन गई है। टीम अपने तीसरे मुकाबले में आज श्रीलंका से भिड़ेगी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी बचे दोनों ग्रुप मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। टीम श्रीलंका के बाद 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

साभार : गूगल

भारत ने महिला टी-20 क्रिकेट में ऐसे तो श्रीलंका को डॉमिनेट किया है, श्रीलंका ने इसी साल जुलाई में महिला टी-20 एशिया कप के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। ऐसे में भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम श्रीलंका पर हावी रही है। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 4 और श्रीलंका ने 1 मैच जीता है। टूर्नामेंट में 10 ही टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है।

भारत के अलावा इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। एक टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में तीसरा मैच होगा। भारत को पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। वहीं टीम ने दूसरे मैच में राइवल पाकिस्तान को हराया था। दूसरी ओर, श्रीलंका अपने दोनों मैच हारकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 5वें नंबर पर है।

भारत के लिए यह मैच काफी अहम होगा। इस ग्रुप से टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, ऐसे में भारतीय टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतकर रेस में बने रहना चाहेगी। भारत चौथे स्थान पर है।

भारतीय महिला टीम टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका पर हावी रही है। दोनों के बीच 2009 से 25 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 19 और श्रीलंका को 5 मैचों में जीत मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी साल जुलाई में एशिया कप का फाइनल खेला गया था, जिसमें श्रीलंका को 8 विकेट से जीत मिली थी।

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप स्कोरर हैं। हरमनप्रीत पिछले मैच में 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। बॉलिंग में अरुंधति रेड्‌डी टॉप पर हैं।

स्मृति मंधाना इस साल 514 रन के साथ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बैटर हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला।

भारत के बैटिंग लाइन-अप में गहराई है, कोई भी बैटर पिछले दोनों मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सकी। टीम को आज जीतने के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में अपनी टॉप क्लास परफॉर्मेंस देनी होगी।

इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए निलाक्षिका सिल्वा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 51 रन बनाए हैं। सुगांधिका कुमारी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पिछले मैच में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। टीम मैनेजमेंट ने उनकी चोट के बारे में अपडेट नहीं दिया है। वहीं तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर भी चोटिल हैं। पूजा पिछले मैच में भी नहीं खेल सकी थीं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजना सजीवन, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा