Trending

टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ मुलतान में हो रहे सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया. मैच के दूसरे दिन, मंगलवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चरण में रूट ने यह मुकाम हासिल किया.

साभार : गूगल

रूट 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. लगातार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रूट ने बीते कुछ साल में बल्ले से कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन का नाम है. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 45 टेस्ट में 3904 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज)

  1. जो रूट: 5029* रन, 59 टेस्ट
  • मार्नस लाबुशेन: 3904 रन, 45 टेस्ट
  • स्टीव स्मिथ: 3486 रन, 45 टेस्ट
  •  बेन स्टोक्स: 3101 रन, 48 टेस्ट
  • बाबर आजम: 2755 रन, 32 टेस्ट

मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने 556 रन का बड़ा स्कोर बनाया. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक और ऑल राउंडर आगा सलमान ने सेंचुरी लगाई. यह तीसरा मौका था जब पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई हो.