Trending

नवंबर में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस से विदा लेंगे नडाल

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। नवंबर में होने वाला डेविस कप फाइनल नडाल के करियर का आखिरी इवेंट होगा। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को यह जानकारी दी।

साभार : गूगल

स्पेनिश स्टार पिछले कुछ वर्षों से चोट की समस्या से जूझ रहे थे। 22 ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल की गिनती दुनिया के अभी तक महानतम टेनिस खिलाड़ियों में होती है। पुरुष खिलाड़ियों में उनसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब खिलाड़ी सिर्फ नोवाक जोकोविच जीत सके हैं। जोकोविच के नाम 24 टाइटल हैं।

नडाल पुरुष सिगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल ने 22 खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अभी तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

4 साल पहले ही स्विट्जरलैंड के महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने संन्यास लिया था। अब नडाल ने भी खेल को अलविदा कह दिया है। फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे।

नडाल सबसे ज्यादा 14 बार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीतने वाले पुरुष प्लेयर हैं। नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट यानी लाल बजरी से बने कोर्ट पर खेला जाता है।

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले नडाल ने साल 2022 में 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। जब नडाल ने 2022 में 36 साल की उम्र में ट्रॉफी जीती तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज चैंपियन बने थे।

नडाल ने फ्रेंच ओपन में 19 बार हिस्सा लेते हुए 112 मैच जीते हैं और उन्हें सिर्फ 4 बार हार का सामना करना पड़ा है जो किसी भी एक ग्रैंडस्लैम में महिला और पुरुष वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

नडाल ने गोल्डन स्लैम भी जीता है। वे गोल्डन स्लैम जीतने वाले दुनिया के 3 पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं। नडाल ने गोल्डन स्लैम 2008 में बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरा किया था।