Trending

रणजी ट्रॉफी : यश दयाल का कमाल, बंगाल 311 पर ऑल आउट

यूपी के इकाना स्टेडियम में हो रहे इलीट ग्रुप सी के मैच में बंगाल को सुबह जल्दी समेट लंच तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट गिरे 45 रन बना लिए थे। यूपी के लिए सधी शुरुआत करने वाले आर्यन जुयाल और सात्विक चिकारा 19-19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यूपी बंगाल की पहली पारी से 266 रनों से पीछे है। इससे पहले बंगाल अपनी पहली पारी में आज 311 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

साभार : गूगल

पहला सेशन पूरी तरह से यूपी के नाम रहा। उसने न सिर्फ बंगाल के बाकी बचे चार विकेट 42 रन पर गिरा उसकी पारी को 311 पर समेट दिया, लंच तक आर्यन जुयाल और सात्विक चिकारा की सलामी जोड़ी ने बिना अलग हुए बोर्ड पर 45 रन भी लगा दिए। इस दौरान अपना डेब्यू मैच खेल रहे सात्विक चिकारा नो बाल पर आउट होने की वजह से बच गए थे।

सुबह बंगाल के शाहबाज अहमद (44) और सूरज जयसवाल (15) ने बंगाल को 300 रन का आंकड़े तक पहुंचाने में मदद की। यश दयाल ने 27 रन देकर चार और विपराज निगम ने 81 रन देकर चार विकेट झटके।

एक विकेट सौरभ कुमार के खाते में आया। कंधे में चोट लगने की वजह से कल शाम मैदान से बाहर चले जाने वाले मीडियम पेसर यश दयाल ने बंगाल की पारी के बाकी बचे तीनों विकेट लेकर भारतीय चयनकर्ताओं को यह संदेश भी भेजा कि वह पूरी तरह फिट हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में यश दयाल का नाम नहीं है।

संभवत: कल शाम को लगी दाहिने कंधे में चोट की वजह से चयनकर्ताओं ने एहतियात के तौर पर उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला लिया है। यश दयाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे।