Trending

तीसरे टी-20 में भारत ने हासिल की ये पांच बड़ी उपलब्धि

भारतीय टीम की ओर से दशहरे के मौके पर हैदराबाद में चौके-छक्कों की आतिशबाजी देखने को मिली। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश की लंका लगाने का काम किया। सैमसन ने शतक जड़ा और सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली।

साभार : गूगल

रियान पराग और हार्दिक पांड्या ने अपने हाथ खोले। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 198 तक नहीं पहुंच पाई। मैच में कई रिकॉर्ड बने, यहां उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जान लीजिए, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

1. मैच में सबसे ज्यादा ओवरों में 10 या इससे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 18 ओवरों में 10 से ज्यादा रन बनाए। 20 में से 17 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 10 से ज्यादा रन श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में बनाए।

2. टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन एक पारी में बनाने के मामले में भारत ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। समरसेट ने 36 बार एक पारी में 200 प्लेस बनाए हैं, टीम इंडिया ने 37वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में इस कारनामे को कर दिखाया है।

3. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे और भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए। टेस्ट प्लेइंग नेशन के तौर पर ये टीम इंडिया का विश्व रिकॉर्ड है।

4. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान एक रिकॉर्ड भारत के लिए बनाया है। वे 100 से ज्यादा रनों से दो बार टी20 इंटरनेशनल जीत चुके हैं, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और शुभमन गिल की कप्तानी में भारत एक-एक बार 100 या इससे ज्यादा रनों के अंतर से मैच जीता है।

5. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार शतक लगाया। संजू सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 89 रन बतौर विकेटकीपर बनाए थे। पंत इस मामले में 65 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।