शंघाई मास्टर्स में यानिक सिनर चैंपियन, वुहान ओपन में आर्यना सबालेका ने जीता खिताब
शीर्ष रैंकिंग पर काबिज यानिक सिनर ने रविवार को यहां 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

इस खिलाड़ी ने आठ ऐस और 22 विनर लगाकर जोकोविच को 7-6 (4), 6-3 से हराया। जोकोविच ने चार ऐस और 12 विनर लगाये, सिनर ने एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया।
जोकोविच टूर स्तर के अपने 100वें खिताब की कोशिश में जुटे थे। जिमी कोनोर्स और रोजर फेडरर ही पुरुष टेनिस में शतक के खिताबी आंकड़े को पार कर पाये हैं। कोनोर्स ने 109, फेडरर ने 103 टूर स्तर के खिताब जीते हैं।
दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी आर्यना सबालेका ने सातवीं रैंकिंग पर काबिज झेंग किनवेन को फाइनल में 6-3, 7-5, 6-3 से हराकर लगातार तीसरे साल वुहान ओपन खिताब जीता।

यह सबालेंका इस सत्र में चौथा खिताब है जिसमें उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम भी जीते हैं। बेलारूस की इस खिलाड़ी का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 17-0 हो गया है।