Trending

महिला टी-20 विश्व कप : स्कॉटलैंड पर 10 विकेट की जीत से इंग्लैंड सेमीफाइनल के करीब

इंग्लैंड की महिला टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को 10 विकेट से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावनाओं को बढ़ाया।

@T20WorldCup

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड 20 ओवर में छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज माइया बाउचियर और डैनी वाट हॉज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर कर टीम का नेट रन रेट बढ़ा दिया।

बाउचियर ने पारी की शुरुआत में कई बाउंड्री लगाई और शुरुआत में ही उन्हें जीवनदान भी मिला। वह 34 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद रहीं, वाट हॉज 26 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन (चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट) दिन की सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

स्कॉटलैंड के लिए सारा ब्रायस (31 गेंद में 27 रन) और कैथरीन ब्रायस (28 गेंद में 33 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया। टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाली इन दोनों का प्रदर्शन टीम के काफी नहीं रहा। मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर थी।