Trending

महिला टी-20 विश्व कप : अगर पाकिस्तान जीतेगा, तब भारत के लिए खुलेगी टॉप-4 की राह

महिला टी-20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुलेंगे, ऐसा नहीं होता तो भारत लीग राउंड से ही बाहर हो जाएगी।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 9 रन से हारी थी। ऐसे में टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले पर निर्भर होना पड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों में न्यूजीलैंड हावी दिखाई दे रही है। टीम के नाम 100% जीत का रिकॉर्ड है। दोनों के नाम अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना लौट सकती हैं। वे पिछले मुकाबले में पिता के देहांत की वजह से नहीं खेल पाईं थीं। उनके लिए नाजिहा अल्वी को प्लेइंग-11 से बाहर जाना पड़ सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान : फातिमा सना (कप्तान), मुनिबा अली, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, अमैमा सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, आलिया रियाज, नसरा संधू, अरूब शाह और सादिया इकबाल

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, जेस केर और रोजमेरी मैयर