Trending

एचआईएल : 40 लाख में बिके बेल्जियम के विक्टर, सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा

बेल्जियम मिडफील्डर विक्टर वेग्नेज हॉकी इंडिया लीग  के प्लेयर्स की नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वेग्नेज को सूरमा हॉकी क्लब ने 40 लाख रुपये में खरीदा।

साभार : गूगल

दूसरे दिन बड़ी रकम हासिल करने वालों में नीदरलैंड के थिएरी ब्रिंकमैन (38 लाख रुपये) और आर्थर वान डोरेन (32 लाख रुपये) भी है। इन दोनों के लिए कलिंगा लांसर्स ने बड़ी बोली लगाई। 

टॉमस डोमिन (दिल्ली एसजी पाइपर्स के लिए 36 लाख रुपये में), ऑस्ट्रेलिया के अरन जालेवस्की (कलिंगा लांसर्स के लिए 27 लाख रुपये में) और ब्लेक गोवर्स (तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए 27 लाख रुपये में) पर फ्रेंचाइजी टीमों ने बड़ी रकम अदा की।

मोरियांगथेम रबीचंद्र (कलिंगा लांसर्स के लिए 32 लाख रुपये में) और मोहम्मद राहिल मौसीन (तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए 25 लाख रुपये में) जैसे भारतीय प्लेयर्स को अच्छी रकम मिली।