Trending

महिला टी-20 विश्व कप : पाक के खिलाफ जीत से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में, भारत का सफर खत्म

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रन से हराकर महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट के ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच पाकिस्तान को मिली इस हार के साथ भारतीय महिला टीम का सफर समाप्त हो गया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान 11.4 ओवर में 56 रन पर ढेर हो गई। ईडन कार्सन प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उन्होंने 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट झटके।

@T20WorldCup

ओपनर सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, ब्रुक हॉलिडे ने 22 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की नसरा संधू ने 3 विकेट झटके।

खराब शुरुआत के बाद पाकिस्तान मिडिल ओवर में बिखर गई। टीम ने बीच के 5.4 ओवर में आखिरी के 5 विकेट 28 रन बनाने में गंवा दिए। 12वां ओवर डाल रही अमिलिया केर के ओवर में 3 विकेट गिरे।

111 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर्स में 28 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर आलिया रियाज शून्य, इराम जावेद 3 और सदाफ शम्स 2 रन बनाकर आउट हुईं। फ्रैन जोनस के पहले ओवर में दो विकेट आए।

शुरुआती ओवर्स में दबाव बनाने के बाद पाकिस्तान न्यूजीलैंड को 100 रन के अंदर नहीं रोक सकी। टीम की खिलाड़ियों ने आखिरी 4 ओवर्स में 5 विकेट चटकाए। इन ओवर्स में 28 रन बने और 3 विकेट भी गिरे।

पावरप्ले के बाद मिडिल ओवर में न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती नजर आई। टीम ने बीच के ओवर्स में 28 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिया। 7वें ओवर में नसरा संधू ने जॉर्जिया प्लिमर को कप्तान फातिमा सना के हाथों कैच कराया। प्लिमर 17 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 67/3 रहा।

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने संभली शुरुआत की। टीम ने पहले 6 ओवर में करीब 6 के रन रेट से 39 रन बनाए, कोई विकेट नहीं गंवाया।