Trending

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे रचिन रविंद्र, होगा घरेलू मैदान का सुखद अहसास

कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र जब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेंगे, उनके साथ ‘घरेलू मैदान’ का सुखद अहसास होगा।

साभार : गूगल

उनके परिवार की जड़ें बेंगलुरू में मजबूती से जमी हैं। रचिन रविंद्र के माता-पिता रवि कृष्णमूर्ति और दीपा इसी बेंगलुरु शहर से हैं, उनके दादा प्रसिद्ध शिक्षाविद् टी. बालकृष्ण अडिगा और दादी पूर्णिमा यहीं रहते हैं।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘टेस्ट मैच खेलना कुछ अलग होता है। आप यहां पांच दिनों के लिए आते हैं और यह परंपरा है, टेस्ट क्रिकेट शिखर है।

मुझे लगता है कि पारिवारिक जुड़ाव के कारण यह और भी अहम हो जाता है। रविंद्र के पिता रवि अपने बेटे को टेस्ट खेलते देखने के लिए वेलिंगटन से उस शहर में आए हैं, जहां उन्होंने अपने शुरुआती साल बिताए और क्लब क्रिकेट खेला।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘दर्शकों में बहुत से लोग होंगे और मुझे पता है कि पिताजी भी वहां से देख रहे होंगे। इसलिए आप जानते हैं कि वे क्षण शानदार हैं। रविंद्र वेलिंगटन में पैदा हुए और वहीं पले-बढ़े उनके अंदर ‘भारतीयता’ अब भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वेलिंगटन में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं।

आप जानते हैं मैं पूरी तरह से कीवी हूं। मेरे लिए यह आश्चर्यजनक है और मुझे अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है और जहां मेरा परिवार रहता है, वहां खेलने में सक्षम होना बहुत खास बात है। इसके बाद वह आईपीएल 2024 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए वह इस मैदान पर लौटे थे। अब वे रेड बॉल क्रिकेट से बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।