Trending

महिला हॉकी लीग : उदिता सबसे महंगी, बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख में खरीदा

श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान को हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिये 32 लाख रूपये में खरीदा। नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये में खरीदा।

साभार : गूगल

भारत की लालरेम्सियामी (बंगाल टाइगर्स, 25 लाख) , सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स, 24 लाख), संगीता कुमारी (दिल्ली एसजी पाइपर्स , 22 लाख) पर अच्छी बोलियां लगी।

विदेशी प्लेयर्स में बेल्जियम की चार्लोट एंजेलबर्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) , जर्मनी की चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) और आस्ट्रेलिया की जेसलिन बार्टरम (ओडिशा वारियर्स , 15 लाख) अच्छे दाम पर खरीदी गई।

वंदना कटारिया को बंगाल टाइगर्स ने (10 . 5 लाख रूपये) में खरीदा। सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा।

सविता पुनिया (20 लाख), शर्मिला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा।  दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख) और दीपिका (20 लाख) को खरीदा।