Trending

बोलिविया के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत में मेस्सी के तीन गोल

लियोनेल मेस्सी की हैट्रिक और दो गोल से अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग मैच में बोलिविया को 6. 0 से हराया।

साभार : गूगल

अक्टूबर में हो रही प्रतिस्पर्धा के दो दौर में दाहिने टखने की चोट की वजह से नहीं खेल सके मेस्सी ने मंगलवार को पूरा मैच खेला। उन्होंने 19वें मिनट में पहला गोल किया। लौटारो मार्तिनेज और जूलियन अल्वारेज के गोलों में सूत्रधार की भूमिका निभाई।

मेस्सी ने 84वें और 86वें मिनट में भी गोल दागे। अन्य मुकाबलों में ब्राजील ने पेरू को 4 . 0 से हराया। अर्जेंटीना 10 मैचों में 22 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि उससे तीन अंक पीछे कोलंबिया है।

ब्राजील 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। शीर्ष छह टीमें अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनायेंगी। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग दौर के दो मुकाबले नवंबर में खेले जायेंगे।