महिला टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका को पहले खिताब का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया से टक्कर आज
महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

2023 का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर खिताब जीता था। दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 18 अक्टूबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-ए में लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी। दक्षिण अफ्रीका ने चार में से अपने तीन मुकाबले जीते थे और वह ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया इकलौती ऐसी टीम है, जिसने हर एडिशन में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम ने सबसे ज्यादा 6 बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार जीता है। दक्षिण अफ्रीका को पहले खिताब का इंतजार है। टीम का यह चौथा सेमीफाइनल है। इससे पहले, टीम ने 2014, 2020 और 2023 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम पिछले बार की रनर-अप है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका पर हावी रही है। दोनों के बीच 2009 से अब तक 10 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 9 और दक्षिण अफ्रीका को केवल 1 मैच में जीत मिली है। वहीं, इस टूर्नामेंट में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए। सभी मैच ने जीते हैं।
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 1018 रन बनाए हैं। मेगन शट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। तजमिन ब्रिट्स इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। ब्रिट्स इस वर्ल्ड कप की टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं। वहीं नॉनकुलुलेको म्लाबा बॉलिंग में टॉप पर हैं। उनके नाम 4 मैचों में 9 विकेट हैं।
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की रेगुलर कप्तान एलिसा हीली को चोटिल हैं। वे आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत के खिलाफ नहीं खेली थीं। वे बैशाखियों के सहारे मैच देखने पहुंची थीं। उनकी गैरमौजूदगी में ताहलिया मैक्ग्रा ने कप्तानी की थी। हीली को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दाहिने पैर में चोट लगी थी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, ताहालिया मैक्ग्रा, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीब लीचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलेनिक्स, मेगन शट और डार्सी ब्राउन।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजान कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता और नॉनकुलुलेको म्लाबा।