Trending

आईपीएल 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद के डगआउट में नजर नहीं आएंगे डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के डगआउट में नजर नहीं आएंगे। डेल स्टेन एसआरएच के बॉलिंग कोच थे, अब वे किसी और फ्रेंचाइजी के साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे एसए20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप में टीम के कोचिंग स्टाफ में रहेंगे।

साभार : गूगल

उन्होंने लिखा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में उनके साथ कुछ वर्षों तक काम करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा। हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा।

अपने खेल के दिनों में डेल स्टेन तीन फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रहे थे। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और गुजरात लायंस (अब नहीं है) के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी प्रतिनिधित्व किया था। वे आखिरी बार 2020 में आईपीएल खेलते हुए नजर आए थे और फिर 2022 में एसआरएच के गेंदबाजी कोच बने।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 का खिताब जीता है, आईपीएल 2024 के फाइनल में एसआरएच को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर से हार मिली थी।

2018 में टीम उपविजेता रही थी और इसके बाद से उनका पहला आईपीएल फाइनल था। माना जा रहा है कि टीम के पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी कोचिंग स्टाफ में डेनियल विटोरी और फ्रेंकलिन को रिटेन कर सकती है।