Trending

सिक्स किंग्स स्लैम : सेमीफाइनल में अल्कराज के खिलाफ राफेल नडाल की हार

राफेल नडाल सिक्स किंग्स स्लैम के सेमीफाइनल में स्पेन के अपने साथी खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज से 6-3, 6-3 से हार गए, उन्होंने कहा कि वह डेविस कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट भी होगा।

यानिक सिनर ने दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-7 (0), 6-4 से हराया। नडाल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह डेविस कप फाइनल खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा,‘‘एक महीने के अंदर मुझे डेविस कप में खेलना है, ए प्रत्येक दिन मेरे लिए बेहतर बनने और अपने टेनिस करियर के इस अंतिम टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने का अवसर है। मैं अपनी तैयारी से खुश हूं। नडाल तीसरे स्थान के मैच में जोकोविच से भिड़ेंगे, फाइनल में सिनर का सामना अल्कराज से होगा।