बेंगलुरु टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में भारत के तीन विकेट पर 231 रन
भारतीय टीम बनाम न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हुआ।

बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन का खेल रद्द हो गया। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर हैं। न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम कर रहे हैं।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 49 ओवरों में तीन विकेट खोकर रन बनाए। टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 72 रन बोर्ड पर लगा दिए। भारत से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए हैं।
सरफराज खान नाबाद 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए महज 63 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के से 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से अजाज पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। ग्लेन फिलिप्स को एक विकेट मिला।
पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत निराशाजनक रहीं।
पहली पारी में भारत 31.2 ओवरों में 46 रन बनाकर सिमट गई। यह टीम इंडिया का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। भारतीय सरजमीं पर यह सबसे कम किसी टीम का स्कोर है। भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने कुल 5 विकेट झटके। वहीं विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं मिली।
जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 91.3 ओवर में 402 रन पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की तरफ से युवा स्टार आलराउंडर रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली। रचिन रवींद्र के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 91 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टिम साउदी ने 65 रन बटोरे।
टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिए।