Trending

सरफराज खान की पहली इंटरनेशनल सेंचुरी, विराट-रोहित का स्टैंडिंग ओवेशन

टीम इंडिया टेस्ट के मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज खान ने शनिवार को पहली इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी। उन्होंने भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के चौथे दिन 110 गेंदों में शतक पूरा किया।

@Getty Images

वह पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। सरफराज का सेंचुरी सेलिब्रेशन देखने लायक था। भारतीय ड्रेसिंग रूम भी चहक उठा। दिग्गज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

सरफराज ने टिम साउदी द्वारा डाले गए 57वें ओवर में चौका लगाकर 100 रन पूरे किए। उन्होंने शतक के बाद हेलमेट उतारा और दौड़ लगाकर जश्न मनाया।

क्रीज पर मौजूद ऋषभ पंत ने सरफराज को लगे लगाया। ड्रेसिंग रूम में विराट-रोहित समेत अन्य भारतीय प्लेयर्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं और सरफराज की हौसला अफजाई की। सेंचुरी के समय विराट और रोहित के चेहरे पर मुस्कान थी।

सरफराज के शतक पर क्रिकेट फैंस के जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सरफराज ने शुक्रवार को तीसरे दिन विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। सरफराज ने ऋषभ पंत के साथ मोर्चा संभाला।

शनिवार को 71 ओवर का खेल होने के बाद जब बारिश के कारण खेल रुका तो भारत का दूसरी पारी में स्कोर 344  था। सरफराज 125 और पंत 53 रन बनाकर नाबाद थे। पहली पारी में भारत 46 रन पर ऑलआउट हुई थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 का स्कोर बनाया।