Trending

महिला टी-20 विश्व कप : पहली बार दक्षिण अफ्रीका व न्यूजीलैंड के बीच टक्कर आज

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। न्यूजीलैंड 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के बीच पहली बार फाइनल खेला जाएगा।

साभार : गूगल

इससे पहले टीम 2009 और 2010 दोनों वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, दोनों बार उसे हार मिली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी, 2023 में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली था।

न्यूजीलैंड महिला टीम टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका पर हावी रही है। दोनों के बीच 2009 से अब तक 16 मैच खेले गए हैं। इसमें न्यूजीलैंड को 11 में और दक्षिण अफ्रीका को 4 मैचों में जीत मिली।

एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मुकाबले हुए। इसमें कीवी टीम 3 और दक्षिण अफ्रीका को 2 मैचों में जीत मिली।

सोफी डिवाइन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुजी बेट्स और अमेलिया केर टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगी। विकेटकीपर इसाबेला गेज बल्लेबाजी में गहराई लाती हैं। गेंदबाजी में अमेलिया केर टॉप पर हैं। केर इस वर्ल्ड कप की भी टॉप विकेट टेकर हैं।

लौरा वोल्वार्ड्ट इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वोल्वार्ड्ट इस वर्ल्ड कप की भी टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 190 रन बनाए हैं। वहीं नॉनकुलुलेको म्लाबा बॉलिंग में टॉप पर हैं।

इस वर्ल्ड कप का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच बैटर्स को मदद मिलती है। इस स्टेडियम में अब तक 16 महिला टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन और फ्रान जोनास।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजान कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।