Trending

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन :  पुरुष वर्ग के विजेता बने जोशुआ चेप्टेगी

लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत हासिल की। इस दौड़ के महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने खिताब जीता।

@delhihalfmarathon

पुरुषों 10,000 मीटर दौड़ में चेप्टेगी ने 59.46 सेकंड का समय लेकर जीत दर्ज की। इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर शीर्ष महिला वर्ग का खिताब जीता। सावन बरवाल ने (एक घंटा, दो मिनट और 46 सेकंड) और लिली दास (एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड) ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष खिताब जीते।