Trending

अगले साल मार्च में पद छोड़ेंगे क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा है कि वह पांच साल पद पर रहने के बाद अगले साल मार्च में इस्तीफा देंगे।

रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और निदेश्कों ने हॉकली को सूचित कर दिया है कि उनकी नियुक्ति दीर्घकालिन आधार पर नहीं हुई है और आपसी सहमति से वह इस्तीफा दे सकते हैं।

Courtesy: Getty Images

अखबार ने लिखा ,‘‘ हॉकली ने सीए बोर्ड को बताया कि वह मार्च में पद छोड़ेंगे। इससे पहले माइक बेयर्ड और निदेशकों ने फैसला किया कि हॉकली लंबे समय तक सीईओ नहीं रहेंगे, उन्हें उनकी शर्तो पर जाने की सहूलियत दी है।

टीम इंडिया तीन सप्ताह के अंदर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आ रही है और हॉकली ने कहा कि इस समय इस्तीफा उनके जेहन में नहीं है। उन्होंने कहा ,‘‘ यह अलविदा कहने का समय नहीं है, मेरा पूरा फोकस अगले सत्र पर है।