Trending

बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर शामिल

बेंगलुरु में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार मिली। पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में सरफराज खान के शतक, विराट और पंत के अर्धशतक से भारत ने अपनी हार को एक दिन के लिए जरूर टाल दिया था, टेस्ट के पांचवें दिन कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

@BCCI

भारत की इस हार के बाद बीसीसीआई ने सीरीज के बाकी दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया है और स्टार ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी है। भारतीय चयन समिति ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों के लिए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर टीम में मौका दिया है।

सुंदर इस वक्त रणजी के रण में पसीना बहा रहे हैं और रविवार को दो विकेट लेने से पहले उन्होंने मैच की पहली पारी में 152 रन बनाए है। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम के साथ जुड़ेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर