मुख्यमंत्री योगी ने विशेष सुरक्षा बल में पदों के सृजन को दी मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल और विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों के गठन के लिए 5037 पदों के सृजन करने का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी गई है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन के लिये 87 पद सृजित किये गये हैं। इसके अलावा उप्र विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों के गठन के लिए 5037 पदों के सृजन का निर्णय किया है।